Breaking News
आयुर्वेदिक- आधा चम्मच घी में एक चुटकी सेंधा नमक और एक चुटकी हींग खाने की सलाह
May 08 2025

आयुर्वेदिक- आधा चम्मच घी में एक चुटकी सेंधा नमक और एक चुटकी हींग खाने की सलाह

मिल जायेगा बड़ी परेशानी से छुटकारा

स्वास्थ्य जानकारी – घी लगभग हर भारतीय रसोई में पाया ही जाता है. ये न केवल खाने के स्वाद को दो गुना बढ़ाने का काम करता है, बल्कि घी खाने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं. यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स घी को डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर घी में थोड़ी मात्रा में सेंधा नमक मिलाकर इसका सेवन किया जाए, तो इससे आपकी सेहत पर कैसा असर पड़ता है? हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि इस एक नुस्खे से आपको बड़ी समस्या से राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

आज के समय में अधिकतर लोग पेट में गैस, एसिडिटी, अपच या कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान रहने लगे हैं. कुछ भी खाने के बाद लोगों को पेट में अफारा बनने लगता है. हर बार खाना खाने से पहले आधा चम्मच घी में एक चुटकी सेंधा नमक और एक चुटकी हींग डालकर खाने से आपको खाने के बाद पैट में गैस और अफारे की परेशानी नहीं होती है और पेट हल्का रहता है.

कैसे पहुंचाता है फायदा?
सेंधा नमक और हींग को गैस-एसिडिटी से राहत दिलाने में फायदेमंद बताती हैं. घी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं. घी का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी मदद करता है. दूसरी ओर सेंधा नमक पेट की गैस को बाहर निकालने में मदद करता है और एसिड का संतुलन बनाए रखता है. वहीं, हींग एक प्राकृतिक एंटी-गैस एजेंट है, जो पेट में गैस बनना रोकता है और सूजन को कम करता है. इस तरह ये मिश्रण पाचन को सुधारकर एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं में राहत देता है.

(सलाह – यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा का विकल्प नहीं है. हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें)

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team