देहरादून: विधायक ने की जाम से निजात दिलाने की मांग
चालकों को उठाना पड़ रहा खामियाजा
ऋषिकेश : देहरादून में क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने उन्हें श्यामपुर से तपोवन तक लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने जल्द इस संबंध में कार्य योजना बनाने का आश्वासन दिया।
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ऋषिकेश आगमन पर श्यामपुर फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया था। जिस पर केंद्रीय मंत्री की ओर से इस ओर उचित आश्वासन दिया गया था।
तीर्थनगरी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री, पर्यटक और अन्य रूप में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्यामपुर फाटक पर जाम की समस्या के कारण तीर्थयात्री और पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।