Breaking News
पेशाब से आता है झाग, तो सुबह खाली पेट चबाकर खा लें 3-4 ये हरे पत्ते
रामबाण तुलसी
Jul 14 2025

पेशाब से आता है झाग, तो सुबह खाली पेट चबाकर खा लें 3-4 ये हरे पत्ते

किडनी की सफाई के लिए भी हैं रामबाण तुलसी!

स्वास्थ समाचार : यूरिन यानि पेशाब से लगातार झाग आना आपकी किडनी की सेहत से जुड़ा हुआ हो सकता है. इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे, शरीर में प्रोटीन की कमी होना, कम पानी पीना, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर आदि. अगर आप भी अपनी किडनी को सेहतमंद और पेशाब के झाग आने की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता चबाकर खा सकते हैं.

आपको बता दें कि आमतौर पर तो कभी-कभी पेशाब से झाग आना सामान्य है. लेकिन जब ये समस्या बार-बार होने लगे तो आपको इसपर गौर करने की जरूरत है. पेशाब से झाग आने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे, प्रोटीन लीक जब किडनी सही से काम नहीं करती है, तो यूरिन में प्रोटीन आने लगता है, जिससे झाग बन सकता है. इसके अलावा पानी की कमी से पेशाब गाढ़ा हो जाता है और झागदार हो सकता है. यूटीआई संक्रमण भी पेशाब में झाग बनने की एक बड़ी वजह हो सकती है.

तुलसी के फायदे :--
अगर आप भी पेशाब से झाग आने की समस्या को कम करना चाहते हैं, तो औषधिय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनोइड, यूजेनॉल और सिनेओल जैसे यौगिक भी होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. अगर आप रोजाना तुलसी के पत्तों को चबाकर खाते हैं, तो इससे पाचन को बेहतर रखने, किडनी को हेल्दी और साफ रखने में मदद मिल सकती है.

(सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है., अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team