Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह से मिले ब्रजेश पाठक
संगठन व मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल की भी चर्चा
Jul 19 2025

गृहमंत्री अमित शाह से मिले ब्रजेश पाठक

लखनऊ : भाजपा संगठन व योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की।

ब्रजेश पाठक ने मुलाकात के बाद इंटरनेट मीडिया एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा...''करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, हमारे पथ प्रदर्शक देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंटकर प्रदेश की समृद्धि एवं विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कुशल मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपना बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आपका हृदय की अनंत गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।''

इससे पहले आठ जुलाई को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार ब्रजेश पाठक की यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रदेश में अभी भाजपा संगठन व मंत्रिमंडल में फेरबदल होना है। प्रदेश अध्यक्ष तय होने के बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल होना है। अभी सरकार में 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं।

ऐसे में मंत्रिमंडल में छह पद रिक्त हैं। कुछ मंत्रियों को सरकार से संगठन में भी लाया जा सकता है, जबकि कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। भाजपा क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन साधने के लिए कुछ नए मंत्री बनाएगी। ऐसे में इन विषयों पर भी दोनों के बीच चर्चा होने की बात कही जा रही है।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team