हड्डियों में जान लाने के लिए करें इन चीजों का सेवन
आपका स्वास्थ:-
हड्डियों की कमजोरी से परेशान हैं तो इन खास चीजों को खाएं और हड्डियों को बनाएं मजबूत और ताकतवर. क्या आप भी जोड़ों में अकड़न, चलने में थकान या हड्डियों की कमजोरी महसूस करते हैं? अगर हां, तो समझ लीजिए कि आपकी हड्डियों को अब खास देखभाल की जरूरत है. कुछ खास चीजें खाने से हड्डियों को फिर से मज़बूत बनाया जा सकता है. इन पोषक तत्वों को शामिल कर आप ना सिर्फ हड्डियों को ताकत दे सकते हैं.
दूध: दूध में भरपूर कैल्शियम और विटामिन D होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. रोज एक गिलास गर्म दूध जरूर पिएं.
हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी और सरसों जैसी सब्जियों में कैल्शियम और आयरन दोनों होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद करते हैं.
तिल और रागी: तिल और रागी दोनों ही फूड्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं. सर्दियों में तिल के लड्डू या रागी की रोटी जरूर खाएं.
बादाम और अखरोट: बादाम और अखरोट में मौजूद हेल्दी फैट्स और मिनरल्स हड्डियों को पोषण देने में मदद करते हैं. दिन में एक मुट्ठी जरूर लें.
अंडा: अंडे में मौजूद प्रोटीन और खासकर जर्दी में मिलने वाला विटामिन D हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है.
(सलाह :- यह सामग्री किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें)