Breaking News
क्या आप भी पेट फूलने की समस्या और बचाव के आसान उपाय
your helth
Jul 19 2025

क्या आप भी पेट फूलने की समस्या और बचाव के आसान उपाय

आपका स्वास्थ : - आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट फूलना या पेट में गैस बनना एक आम परेशानी है, जिससे लगभग हर दूसरा व्यक्ति कभी न कभी जरूर जूझता है। इस असहज स्थिति में पेट भरा हुआ या कसा हुआ महसूस होता है, और कभी-कभी हल्का दर्द भी हो सकता है।

भले ही पेट फूलना आमतौर पर किसी बड़ी बीमारी का संकेत न हो, लेकिन यह हमारी दिनभर की गतिविधियों और मूड को बुरी तरह प्रभावित करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ज्यादातर मामलों में इसकी जड़ें हमारी खाने-पीने की आदतों और रोजमर्रा की जीवनशैली में छिपी होती है। जिन लोगों को पेट फूलने या पेट में गैस बनने की शिकायत रहती है, वो थोड़ी समझदारी और कुछ आसान बदलावों से इस परेशानी से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इस लेख में पेट फूलने के मुख्य कारणों और इससे बचाव के सरल उपाय के बारे में जानते हैं।

खाने-पीने की गलत आदतें हैं मुख्य वजह
पेट फूलने का एक बड़ा कारण हमारी खाने-पीने की आदतें हैं। जब हम बहुत तेजी से खाते हैं या खाना ठीक से चबाते नहीं, तो भोजन के साथ ज्यादा हवा निगल जाते हैं, जिससे पेट में गैस बन सकती है। इसके अलावा, कुछ खास तरह के खाद्य पदार्थ भी पेट फूलने का कारण बनते हैं। इनमें राजमा, छोले, दालें, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी गैस बनाने वाली सब्जियां शामिल हैं।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (जैसे कोल्ड ड्रिंक), सोडा और आर्टिफिशयल स्वीटनर (कृत्रिम मिठास) भी पेट में गैस पैदा कर सकते हैं। कुछ लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस (दूध पचाने में दिक्कत) या ग्लूटेन सेंसिटिविटी (गेहूं के प्रति संवेदनशीलता) के कारण भी पेट फूलने की समस्या होती है, क्योंकि उनका शरीर इन चीजो को ठीक से पचा नहीं पाता है।

जीवनशैली की कुछ गलत आदतें हैं मुख्य कारण
हमारे लाइफस्टाइल की भी कुछ आदतें पेट फूलने की समस्या का कारण हो सकती हैं। शारीरिक गतिविधि की कमी होने पर आंतें धीरे काम करती हैं, जिससे भोजन का पाचन धीमा हो जाता है और गैस बनने लगती है। इसके अलावा, तनाव और चिंता का सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। तनाव की वजह से पाचन प्रक्रिया बिगड़ सकती है और पेट में गैस की समस्या बढ़ सकती है।

कम पानी पीना भी कब्ज का कारण बन सकता है, जो अक्सर पेट फूलने की समस्या को बढ़ाता है। च्युइंग गम चबाने या खाना खाते समय बात करने से भी हम ज्यादा हवा निगल लेते हैं, जो पेट में गैस बनाती है। अनियमित खान-पान और देर रात खाना खाने की आदत भी इस समस्या को बढ़ा सकती है।

पेट फूलने से बचने के लिए आप कुछ आसान आहार संबंधी बदलाव-
अपने भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं और खाने के लिए पर्याप्त समय निकालें। इससे कम हवा अंदर जाएगी और पाचन भी बेहतर होगा। कुछ लोगों को विशेष खाद्य पदार्थों से ज्यादा गैस बनती है। उन खाद्य पदार्थों की पहचान करें और उनका सेवन सीमित करें।

  • कोल्ड ड्रिंक और कृत्रिम मिठास वाले उत्पादों से परहेज करें
  • अगर आप कम फाइबर खाते हैं, तो इसे धीरे-धीरे बढ़ाएं
  • पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और पाचन सुचारू रहे।

खाने-पीने की आदतों में बदलाव के साथ-साथ अपनी जीवनशैली को सुधारना भी पेट फूलने की समस्या से आराम दिला सकता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट कसरत करें ताकि आपकी आंतें ठीक से काम करें। मानसिक तनाव न लें, और तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। एक साथ ज्यादा खाने के बजाय, थोड़ा-थोड़ा कई बार खाएं।

अगर आपको पेट फूलने की शिकायत रहती है, तो च्युइंग गम चबाने से बचें। आप दही या प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं, जो पाचन क्रिया को अच्छा रखने में मदद करते हैं। अगर पेट फूलना लगातार बना रहे, बहुत ज्यादा दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

(नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर है। संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें)

 

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team