Breaking News
कांवड़ यात्रा में उपद्रवी होंगे बेनकाब, सख्त कार्रवाई की जाएगी: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की
Jul 21 2025

कांवड़ यात्रा में उपद्रवी होंगे बेनकाब, सख्त कार्रवाई की जाएगी: सीएम योगी

यात्रा सम्पन्न होने के बाद उनके खिलाफ लगाए जाएंगे उनके पोस्टर

लखनऊ : कांवड़ यात्रा में तोड़फोड़ और उपद्रव करने वालों के योगी सरकार पोस्टर चस्पा करने जा रही है और यात्रा सम्पन्न होने के बाद उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। ये बातें खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में कही। सीएम योगी इन घटनाओं को लेकर बेहद सख्त नजर आए और कहा कि सभी घटनाओं के सीसीटीवी हैं जिन्होंने भी कांवड़ यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया है। जो भी उपद्रवियों के भेष में छिपे हैं वो सब बेनकाब होंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने आगाह करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में उत्साह और उमंग है। श्रद्धा और भक्ति है। वहीं इस उत्साह और श्रद्धा को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया के साथ अन्य माध्यमों से इस धार्मिक यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लोगों को अपने बीच में न घुसने दें। कांवड़ को खंडित करने और श्रद्धा से जो खिलवाड़ करता है। खुद कानून हाथ में न लें बल्कि उनके बारे में प्रशासन को सूचना दें।

मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा के दौरान जहां कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। वहीं लोगों को उनकी जिम्मेदारी का भी अहसास कराया। सीएम योगी ने कहा कि शिव लोकमंगल के देवता हैं। वो आदिदेव महादेव हैं। पुलिस प्रशासन ने तो बेहतर व्यवस्थाएं की हैं लेकिन हमें भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हमें दूसरों की परेशानी समझनी होगी। सफाई कर्मचारी तो अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं लेकिन हमें भी अपना दायित्व समझना होगा। चौराहों और उनके पास गंदगी ना फैलाएं इसलिए शिव भक्त स्वच्छता के कार्यक्रम से जुड़े।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team