Breaking News
आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं कई फूड्स
Jul 21 2025

आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं कई फूड्स

जा सकती है रोशनी; खाने से पहले 10 बार सोचें

आपका स्वास्थ : आज के समय में हम अपनी सेहत का सही ढंग से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। कई बार हम इतने ब‍िजी हो जाते हैं क‍ि हम अपनी आंखों की केयर करना भी भूल जाते हैं। आंखें हमारे शरीर का नाजुक ह‍िस्‍सा हाेती हैं। इसी से हम इस खूबसूरत दुन‍िया को देख पाते हैं। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में हम घंटों मोबाइल-लैपटॉप की स्क्रीन पर समय बिताते हैं। इससे हमारी आंखाें पर नकारात्‍मक असर देखने को म‍िल रहा है।

साथ ही गलत खानपान का असर भी हमारी आंखों पर तेजी से पड़ता है। अक्‍सर लोग आंखों की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं, खासकर जब बात खानपान की हो। हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर सीधे हमारे शरीर के अंगों पर पड़ता है। इसमें आंखें भी शामिल हैं। कई बार हम ऐसे फूड्स का रोजाना सेवन करते हैं जो धीरे-धीरे आंखों की रोशनी को कमजोर करने लगते हैं। खासकर जंक फूड, बहुत ज्यादा मीठा या तला-भुना खाना, न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाता है बल्कि आंखों की हेल्थ के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे क‍ि कौन से फूड आइटम्‍स आपकी आंखों पर बुरा असर डाल रहे हैं। 

  • मैदे से बने ब्रेड और पास्‍ता :- मैदा न‍ स‍िर्फ हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। बल्‍क‍ि ये हमारी आंखों की सेहत के ल‍िए भी ठीक नहीं होते हैं। हम रोजाना ब्रेड को तो खाते ही हैं। साथ ही पास्‍ता भी बनाए जाते हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट भी होता है जो आसानी से डाइजेस्‍ट हो जाता है। ऐसे में इनमें मौजूद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। इससे हमारी आंखों को नुकसान पहुंचता है। आप ब्राउन ब्रेड या सूजी से बना पास्‍ता खा सकते हैं।
  • जंक फूड्स :- आंखों के लिए सबसे खराब फूड्स की लिस्ट में जंक फूड्स शाम‍िल होते हैं। इसमें मौजूद ऑयल न स‍िर्फ सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्‍क‍ि आंखों के लि‍ए भी हानि‍कारक हैं। आपको बता दें क‍ि जंक फूड्स कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। ऐसे में Arteries ब्‍लॉक हो जाती हैं। इससे स्‍ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
  • स्‍वीट ड्र‍िंक्‍स :- अगर आप इन ड्र‍िंक्‍स को पीते हैं तो इससे कई तरह की बीमारियां बढ़ जाती हैं। इनसे वजन तो बढ़ता ही है, साथ ही डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा आंखों से जुड़ी बीमारी रेटिनोपैथी के होने के चांसेज रहते हैं।
  • रेड मीट :- ज्‍यादातर लोग रेट मीट खाते हैं। ये भले ही आपको टेस्‍टी लगे लेक‍िन ये आपके शरीर के लिए ब‍िल्‍कुल भी अच्छा नहीं है। ये डायब‍िटीज को बढ़ावा देता है, डायब‍िटीज होने से आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता है।

(लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं,
कोई भी सवाल हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें)

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team