Breaking News
नौसेना अध्यक्ष ने अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन किया
एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी
Jul 26 2025

नौसेना अध्यक्ष ने अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन किया

सेना की गाड़ियों के काफिले के साथ मंदिर पहुंचे

अयोध्या : भारतीय नौसेना के अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार दोपहर राम मंदिर पहुंचकर रामलला व राम दरबार का दर्शन किया। इस दौरान उनके साथ नौसेना व थल सेना के कई बड़े अधिकारी भी रहे।

दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरे एडमिरल दिनेश त्रिपाठी लगभग दस गाड़ियों के काफिले के साथ सीधे राम मंदिर पहुंचे। एडमिरल के दर्शन का कार्यक्रम पहले ही पहुंच जाने के कारण सुरक्षा व्यवस्था सख्त थी।

वीवीआईपी द्वार से प्रवेश के बाद सभी गाड़ियां सीधे राम मंदिर के समीप उत्तरी क्षेत्र में पहुंचीं। यहां से उन्हें वीवीआईपी गेट से मंदिर परिसर में ले जाया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने स्वागत कर उन्हें रामलला का दर्शन कराया और विशेष प्रसाद भेंट किया।

इसके बाद उन्हें प्रथम तल पर ले जाकर राम दरबार का दर्शन कराया गया। दर्शन के बाद अभिभूत हुए एडमिरल ने मंदिर निर्माण की प्रशंसा की। दर्शन के बाद उन्होंने ट्रस्ट पदाधिकारियों और साथ रहे स्थानीय अधिकारियों से परिसर में चल रहे निर्माण की जानकारी ली।

सूत्रों ने बताया कि दर्शन के समय एडमिरल के साथ थल सेना के स्थानीय डोगरा रेजिमेंट सेंटर और लखनऊ मध्य कमान मुख्यालय के कई सैन्य अधिकारी भी रहे।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team