Breaking News
किचन में पाए जाने वाले मसाले की एक लौंग दबाकर सोने के लाभ!
हमारी दादी-नानी भी करती आ रही इस्तेमाल
Jul 27 2025

किचन में पाए जाने वाले मसाले की एक लौंग दबाकर सोने के लाभ!

देखें स्वाद और सुगंध के साथ स्वास्थय में कितनी मददगार

आपका स्वास्थ : भारतीय किचन में पाए जाने वाले मसालों की एक खासियत है जिसे हम सभी मानते हैं कि ये अपने स्वाद और सुगंध के साथ ही अपने स्वास्थय लाभों के लिए भी जाने जाते हैं. पुराने समय की बात करें या फिर आज के समय की हर जमाने में इन मसालों का इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में किया जाता है.

आज हम बात करेंगे लौंग की जिसका इस्तेमाल हमारी दादी-नानी भी करती आ रही हैं. दांत में दर्द हो या फिर खांसी की समस्या दादी के नुस्खों में लौंग हमेशा शामिल रहती थी. लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल नामक तत्व बेहद शक्तिशाली होता है और एक पेनकिलर की तरह काम करता है. इसके साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं.

आज हम आपको बताएंगे कि रात को सोते समय मुंह में एक लौंग को रखना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है. लौंग एक आर्युवेदिक नुस्खा है जो आपकी ओरल हेल्थ, गले की खराश और दर्द, डाइजेशन और स्ट्रेस को दूर करने में जादुई असर दिखा सकता है. आइए जानते हैं रात-भर मुंह में लौंग रखने से मिलने वाले सेहत से जुड़े लाभों के बारे में.

मुंह की बदबू
सुबह उठने पर अक्सर कई लोगों के मुंह से तेज बदबू आती है. इसकी वजह होते है रात-भर मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया. ऐसे में लौंग को रात भर मुंह में दबाकर सोने से इस परेशानी से राहत मिल सकती है. लौंग में पाया जाने वाले यूजेनॉल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं. जिससे सांसों को बदबू को कम करने में मदद मिलती है.

दांतों और मसूड़ों के लिए
लौंग में अपने एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. इसको रात भर मुंह में दबा कर सोने से इसके औषधीय रस धीरे-धीरे बाहर निकलता है जो दांतों के दर्द से तुरंत राहत दिलाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह मसूड़ों में होने वाली सूजन को कम करने में भी मदद करता है.

खांसी और गले के दर्द से राहत
लौंग की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसका सेवन गले की खराश, बलगम और सूखी खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. खासकर ठंड के मौसम में होने वाली समस्याओं में इसका सेवन बेहद लाभदायी होता है. लौंग गले की सूजन और जलन को शांत करने में मदद करता है, जिससे खांसी से भी आराम मिलता है.

सावधानी
लेकिन कहते हैं ना कि हर चीज के फायदे होने के साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं अगर आप सावधानी नहीं बरत रहे हैं तो ऐसा लौंग के साथ भी है. जहां कुछ एक्सपर्ट रात में लौंग को मुंह में दबाकर सोने को सेफ मानते हैं तो वहीं कुछ एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा करना रिस्की भी हो सकता है. इसलिए अगर आप रात भर मुंह में लौंग को दबाकर सो रहे हैं तो सतर्क रहें, क्योंकि इसकी वजह से कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं.

कैसे कर सकते हैं सेवन
अगर आपको इस तरह की समस्या से बचना है तो आप रात को सोने से कुछ समय पहले लौंग को मुंह में रख सकते हैं और सोने के पहले इसको निकाल दें. या फिर आप लौंग का पानी पी सकते हैं. आप लौंग की बनी चाय का सेवन भी कर सकते हैं और इसके लाभ उठा सकते हैं.

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team