Breaking News
मनसा देवी हादसा: सीएम योगी ने जताया शोक
Jul 28 2025

मनसा देवी हादसा: सीएम योगी ने जताया शोक

मरने वालों में 4 लोग यूपी के, परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। बता दें कि दुर्घटना में यूपी के चार लोगों की मृत्यु हुई है, जिसमें बरेली निवासी आरुष, रामपुर निवासी विक्की, बाराबंकी निवासी वकील और बदायूं निवासी शांति देवी शामिल हैं।

सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मन को व्यथित करने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। अधिकारियों को उत्तराखंड सरकार से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना में काल-कवलित हुए यूपी के नागरिकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जिले पहुंचाकर परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इस दुर्घटना में प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मनसा देवी मंदिर दर्शन जाने वाले पैदल मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। करीब नौ बजे के आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट लगने की अफवाह फैला दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

देखते ही देखते लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए। हादसे में एक बच्चे समेत 35 श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें आठ श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की गई है।

 

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team