Breaking News
कुशीनगर में मस्‍ज‍िद और ईदगाह पर चला बुलडोजर
Jul 30 2025

कुशीनगर में मस्‍ज‍िद और ईदगाह पर चला बुलडोजर

न्यायालय के आदेश पर अधिकारी और पुलिस मौजूद रहे

कुशीनग/लखनऊ : पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से बनी मस्जिद व ईदगाह को मस्जिद समिति ने सोमवार को बुलडोजर मंगाकर ढहा दिया। प्रशासन ने उसी बुलडोजर से मलबा हटवाकर जगह को अतिक्रमणमुक्त कराकर कब्जा लिया। न्यायालय के आदेश पर लगभग दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अफसर व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

डेढ़ दशक पूर्व ड़हिया चिंतामन में गांव के तत्कालीन प्रधान इस्लाम अंसारी ने ग्राम पंचायत की भूमि पर ईदगाह और मस्जिद का निर्माण कराया था। गांव के अरविंद किशोर शाही ने सरकारी भूमि पर कराए गए निर्माण को अवैध बताते हुए तीन माह पूर्व जिलाधिकारी के यहां शिकायत की। राजस्व अभिलेखों की जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर तहसीलदार न्यायालय ने ग्राम पंचायत की भूमि पर निर्मित ईदगाह व मस्जिद को 15 दिन में हटाने का आदेश दिया। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो शिकायतकर्ता ने पुनः शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम आकांक्षा मिश्रा सोमवार दोपहर एक बजे पुलिस व राजस्व टीम के साथ गांव गड़हिया चिंतामन में पहुंचीं। ईदगाह व मस्जिद निर्माण कराने वाली समिति के सदस्यों को बुलाकर वार्ता की। समिति के सदस्य ईदगाह व मस्जिद हटाने को तैयार हो गए। कुछ ही समय में बुलडोजर मंगाकर ईदगाह व मस्जिद को गिरा दिया गया। एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि मस्जिद प्रकरण में तहसील प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में ग्राम पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई हुई है।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team