Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी दौरे पर पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Aug 02 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी दौरे पर पहुंचे

  • 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र, बोले- दुश्मनों को मिट्टी में मिलाया

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह काशी दौरे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर दिग्गजों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम सेवापुरी के गांव बनौली जनसभा स्थल पहुंचे। पीएम मोदी ने 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इससे पहले पीएम मोदी ने 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जोरदार स्‍वागत की तैयारी की थी।

140 करोड़ भारतवासियों को नया गाैरव मिला: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं। पिछले 11 वर्ष में दुनिया के चार दर्जन से अधिक देशों ने पीएम को सर्वोच्च नागरिक का सम्मान प्रेषित किया है। पीएम मोदी के लोक और विश्व कल्याण के लिए दूरदर्शिता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। 140 करोड़ भारतवासियों को नया गाैरव मिला है।

पीएम मोदी ने दिव्यांगों को विशेष सहायक उपकरण दिए
पीएम सम्मान किसान निधि की 20वीं किस्त जारी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगों को विशेष सहायता उपकरण प्रदान किए। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने बबली कुमारी को विशेष चश्मा प्रदान किया।

पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की धरती से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। पीएम मोदी ने बटन दबाकर पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त की रकम सीधे किसानों के खाते में भेज दी है।

जारी होगी किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त
काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे।

11 साल में काशी का अभूतपूर्व विकास हुआ- सीएम योगी
मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 11 साल में काशी ने विकास के नए-नए आयाम देखे हैं। पूरी दुनिया में काशी आकर्षण का केंद्र बन रही है।

मंच पर सीएम योगी ने किया पीएम मोदी का स्वागत
मंच पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मंच पर मौजूद हैं।

 

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team