Breaking News
वाहन का चालान कटने का मैसेज आया, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से साफ हो गए 5 लाख रुपये
साइबर ठग
Aug 03 2025

वाहन का चालान कटने का मैसेज आया, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से साफ हो गए 5 लाख रुपये

बैंक और पुलिस में शिकायत, पुलिस मामले की जांच कर रही है

साहिबाबाद: साहिबाबाद थानाक्षेत्र के करहेड़ा में रहने वाले एक युवक के पास साइबर ठगों ने वाहन के चालान का फर्जी लिंक भेजकर खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए। आरोपितों ने यातायात एप्प का एक फर्जी लिंक बनाकर पीड़ित को भेजा था, इस पर क्लिक करने के थोड़ी देर बाद ही खाते से रकम कट गई। मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ओटीपी और चार लाख रुपये का मैसेज
करहेड़ा के रहने वाले विकेश के पास ग्रैंड विटारा कार है। उनका कहना है कि 23 जुलाई को उसके वाट्सएप पर यातायात एप के एक चालान का लिंक आया। उन्होंने लिंक खोला तो भीतर फोल्डर खाली था। इसके बाद उन्होंने फोन को बंद कर दिया। पीड़ित का कहना है कि अगले दिन उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी और चार लाख रुपये का मैसेज आया।

इस पर उन्होंने तत्काल बैंक के कस्टमर केयर को फोन किया और शिकायत दर्ज की लेकिन तब तक साइबर ठग खाते से कई बार में पांच लाख रुपये निकाल चुके थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल खाता बंद कराया और पुलिस से शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team