Breaking News
भारत पर टैरिफ के एलान के बाद देश में सियासत गरमाई
शशि थरूर
Aug 01 2025

भारत पर टैरिफ के एलान के बाद देश में सियासत गरमाई

सांसद शशि थरूर ने इसे पूरी तरह अनुचित बताया

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। इसके अलावा उन्होंने भारत पर जुर्माना लगाने की भी बात कही है। ट्रंप के टैरिफ वाले एलान के बाद देश में सियासत गरमा गई है। विपक्ष को बैठे बिठाए सरकार को घेरने का एक मौका मिल गया है। हालांकि, बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस मसले पर सरकार उचित तरीके से निपटेगी।

ट्रंप के टैरिफ वाले एलान के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने सरकार से तमाम सवाल किए। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर की टिप्पणी भी सामने आई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमारे पास एक अच्छा और मजबूत घरेलू बाजार है। हमें अपने वार्ताकारों को सर्वोत्तम संभव सौदा खोजने के लिए पूरा समर्थन देना चाहिए। थरूर का ये बयान कांग्रेस के अन्य नेताओं से थोड़ा अलग जरूर है।

जानिए क्या बोले शशि थरूर?
संसद परिसर में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण वार्ता है। हम कई देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं है जिसके साथ बातचीत चल रही है। यूरोपीय संघ के साथ हमारी बातचीत चल रही है, हमने ब्रिटेन के साथ एक समझौता कर लिया है, और हम अन्य देशों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। अगर हम अमेरिका में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते, तो हमें अमेरिका के बाहर अपने बाजारों में विविधता लानी पड़ सकती है।

'हमारे पास अपना घरेलू बाजार'
थरूर ने आगे कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। अगर अमेरिका अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह से अनुचित है, तो हमें कहीं और जाना होगा। यही भारत की ताकत है; हम चीन की तरह पूरी तरह से निर्यात पर निर्भर अर्थव्यवस्था नहीं हैं। हमारे पास एक अच्छा और मजबूत घरेलू बाजार है। हमें अपने वार्ताकारों को सर्वोत्तम संभव सौदा खोजने के लिए पूरा समर्थन देना चाहिए। अगर कोई अच्छा सौदा संभव नहीं है, तो हमें पीछे हटना पड़ सकता है।

ट्रंप ने किया भारत पर टैरिफ का एलान
गौरतलब है कि बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया। इसके अलावा उन्होंने भारत पर जुर्माना ठोकने की भी बात कही। भारत की ओर से ट्रंप के इस फैसले पर कहा गया कि भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से एक निष्पक्ष और दोनों के लिए फायदेमंद व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। भारत ने साफ किया कि वह इस लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है। (

लोकसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ को पूरी तरह से गलत करार दिया है. संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका की यह कार्रवाई उस वक्त की गई है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता अभी भी चल रही है, और इससे दोनों देशों के बीच संवाद का माहौल बिगड़ सकता है.

शशि थरूर ने कहा कि भारत को बातचीत में थोड़ा लचीलापन जरूर दिखाना चाहिए, लेकिन अमेरिकी दबाव में आकर अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करना चाहिए. ट्रंप का यह फैसला, जो कि रूस से तेल और सैन्य उपकरण खरीदने के लिए भारत को जुर्माने के रूप में दिया गया है, उसे एक कूटनीतिक दांव के रूप में भी देखा जा रहा है.

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team