Breaking News
अनुज चौधरी का प्रमोशन: स्पोर्ट्स कोटे से ASP बनने वाले पहले अफसर
पीपीएस अधिकारी अनुज चौधरी
Aug 05 2025

अनुज चौधरी का प्रमोशन: स्पोर्ट्स कोटे से ASP बनने वाले पहले अफसर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं.संभल के सीओ रहे अनुज को अब एडिशनल एसपी (ASP) बनाया जा रहा है और वो इस पद तक पहुंचने वाले यूपी के पहले अफसर होंगे जो खेल कोटे से आए हैं.12 साल की सेवा पूरी करने के बाद उनका ये प्रमोशन डीपीसी (विभागीय प्रोन्नति समिति) की बैठक में फाइनल हो चुका है.आइए जानते हैं अनुज चौधरी के पहलवान से पुलिस अफसर बनने तक की कहानी…

अनुज चौधरी मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के बहेड़ी गांव से हैं.एक साधारण गांव के लड़के ने कुश्ती में अपना नाम रोशन किया.1997 से 2014 तक वह कुश्‍ती में लगातार नेशनल चैंपियन रहा और 2002 व 2010 के नेशनल गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीते. एशियाई चैंपियनशिप में भी उन्होंने दो ब्रॉंज मेडल हासिल किए.उनकी मेहनत को सम्मान मिला.2001 में लक्ष्मण अवॉर्ड और 2005 में अर्जुन अवॉर्ड मिला. यूपी सरकार ने उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए उन्हें स्पोर्ट्स कोटे से 31 अक्टूबर 2012 को डिप्टी एसपी बनाया.20 सितंबर 2014 को उनकी नियुक्ति कंफर्म हुई और 10 अगस्त 2019 को पहला प्रमोशन मिला.

अनुज 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं जिनका चयन 2014 में हुआ,लेकिन खेल कोटे की वजह से उन्हें पहले ही नौकरी मिल गई और उन्होंने सीनियरिटी की मांग की जो मान ली गई.2 अगस्त 2025 को हुई डीपीसी बैठक में 2007-2010 बैच के 29 डिप्टी एसपी के नाम पर चर्चा हुई.11 अधिकारी अयोग्य पाए गए और बाकियों में से किसी ने भी 12 साल की सेवा पूरी नहीं की. ऐसे में अनुज अकेले पात्र बचे और अब उनका नाम मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजा गया है.इस तरह वह खेल कोटे से ASP बनने वाले यूपी के पहले अफसर बन जाएंगे.

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team