Breaking News
बरेली में बिजली बिल ठीक करने के लिये मांगी घूस
रिश्वत लेते बाबू गिरफ्ता
Aug 04 2025

बरेली में बिजली बिल ठीक करने के लिये मांगी घूस

20 हजार रुपये रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, बैग से मिले 1 लाख 76 हजार रुपये

बरेली : जिले में एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग के लिपिक को गलत बिल ठीक करने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. टीम ने गिरफ्तार लिपिक के पास से 1 लाख 76 हजार रुपये और बरामद किये हैं. फिलहाल एंटी करप्शन की टीम ने शहर कोतवाली में लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गुला गांव के रहने वाले आभास कुमार सिंह का बिजली का बिल गलत आ गया था. पीड़ित का आरोप है कि बार-बार कहने के बाद भी कार्यालय लिपिक अजीत कुमार पांडेय बिल ठीक नहीं कर रहे थे. आरोप है कि बिल ठीक करने के बदले में पीड़ित ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. विभाग में तैनात कार्यालय लिपिक से परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत बरेली की एंटी करप्शन की यूनिट से की.

एंटी करप्शन के डिप्टी एमपी यशपाल ने बताया कि एक शिकायत मिली थी कि बिजली विभाग का बाबू 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसकी पहले जांच कराई गई. उन्होंने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद शनिवार को टीम ने कार्रवाई की है. टीम ने अधीक्षक अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम बरेली में तैनात कार्यालय सहायक अजीत कुमार पांडेय को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लिपिक के पास से बैग से एक लाख 76 हजार रुपये और बरामद हुए हैं. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण की धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है. अब यह भी पता लगाया जाएगा कि बाबू के पास से बरामद हुई रकम कहीं रिश्वत की तो नहीं है.

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team