Breaking News
ब्लड सर्कुलेशन के लिये अर्जुन की छाल और दालचीनी से बना काढ़ा
अर्जुन की छाल
Aug 05 2025

ब्लड सर्कुलेशन के लिये अर्जुन की छाल और दालचीनी से बना काढ़ा

आपका स्वास्थ : डा. राजेश दीक्षित

अर्जुन की छाल और दालचीनी से बना काढ़ा अगर आप नियमित रूप से पीते हैं, तो यह काफी हद तक नसों में ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी को कम करके शरीर के ब्लड फ्लो में सुधार कर सकता है। इससे हार्ट ही पम्पिंग क्षमता को बेहतर करने में मदद मिल सकती है,,,।

गर्मी में अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीना सुरक्षित और फायदेमंद हो सकता है, खासकर हृदय स्वास्थ्य के लिए,,। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करता है और पाचन में भी मदद करता है.।।

अर्जुन की छाल और दालचीनी के फायदे

हृदय स्वास्थ्य :- अर्जुन की छाल हृदय के लिए फायदेमंद होती है, यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है, जिससे हृदय मजबूत होता है.
ब्लड सर्कुलेशन :- यह रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है और रक्त के थक्कों को बनने से रोकता है.
पाचन :- दालचीनी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है, जबकि अर्जुन की छाल पाचन तंत्र को साफ रखने में मदद करती है.
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है.
अन्य लाभ :- अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से पेशाब से जुड़ी समस्याएं, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है.

अर्जुन की छाल लिवर और किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है. अर्जुन की छाल में फ्लेवोनोइड्स, टैनिन, ट्राइटरपेनॉइड सैपोनिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोस्टेरॉल मौजूद होता है जो लिवर और किडनी को हेल्दी रखता है. अर्जुन की छाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं.

काढ़ा बनाने की विधि :-

  • एक गिलास पानी में 1-2 टुकड़ा अर्जुन की छाल और थोड़ा सा दालचीनी पाउडर डालें.
  • पानी को तब तक उबालें जब तक कि वह आधा न हो जाए.
  • काढ़े को छान लें और ठंडा होने पर पिएं.

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team