Breaking News
मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा लखनऊ से गिरफ्तार
फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप
Aug 05 2025

मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा लखनऊ से गिरफ्तार

गाजीपुर में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में विधायक आवास से उठा ले गई पुलिस

लखनऊ : राजनीतिक गलियारे में लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक उस समय हड़कंप मच गया जब माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने दारुलशफा स्थित विधायक निवास पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया और इसी समय टीम उसे गाजीपुर लेकर रवाना हो गई है।

गाजीपुर पुलिस ने उमर को दारुलशफा से किया गिरफ्तार
उमर पर पिता के नाम की पूर्व में कुर्क की गई संपत्ति को छुड़ाने के लिए न्यायालय में दाखिल याचिका में फरार चल रही अपनी मां और एक लाख की इनामी अफशां अंसारी का फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप है। इस मामले में मोहम्मदाबाद थाने में उमर और उसके अधिवक्ता लियाकत अली पर केस भी दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले में उमर अंसारी से गाजीपुर में पूछताछ करेगी। इसके बाद वह कोर्ट में पेशी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उमर की गिरफ्तारी के बाद परिवार और समर्थकों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, अधिकारियों ने इस संबंध में अभी कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। माना जा रहा है कि सोमवार यानी आज पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

फिलहाल अचानक पुलिस की इस कारवाई से उमर अंसारी के परिवार और समर्थकों में काफी बेचैनी है, सबसे बड़ी बात है कि इस मामले में अभी तक किसी अधिकारी का बयान भी नहीं सामने आया है। बता दें कि मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी जमानत पर जेल से बाहर है। अब छोटे बेटे उमर की गिरफ्तारी के बाद अंसारी परिवार एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team