मैनपुरी में भीषण कार हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
मैनपुरी में भीषण कार हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। तेज बारिश के बीच कार सवार परिवार सड़क की दूसरी लेन पर ट्रक से जा टकराया। मृतक परिवार किशनी थाना क्षेत्र का निवासी है। परिवार के लोग आगरा से वापस लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ।
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बारिश हो रही थी। कार डिवाइडर पार करके दूसरी लेन में आ रहे ट्रक से जा टकराई। मृतकों की पहचान गाड़ी चला रहे दीपक (36), पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) के तौर पर की गई है।
पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया- परिवार मूल रूप से ग्राम हरिपुर कैथोली थाना किशनी का निवासी था और छिबरामऊ अपने ननिहाल लौट रहा था। मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसपी गणेश प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं और बारिश के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई था।
वहीं सीएम योगी ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में जिस तरह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। ये मैनपुरी हादसा अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को समुचित उपचार दिलाया जाए।