Breaking News
ट्रंप के टैरिफ को लेकर राहुल ने सरकार को घेरा
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी
Aug 07 2025

ट्रंप के टैरिफ को लेकर राहुल ने सरकार को घेरा

बोले- पीएम मोदी उनके सामने टिक नहीं पा रहे

नई दिल्ली : भारत पर 25 प्रतिशत व्यापार शुल्क लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की और दंडात्मक टैक्स लगाने की ताजा धमकी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रतिकार नहीं करने को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उन पर बेहद तीखा हमला किया है।

राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि, 'एक खतरा मोदी, एए और रूसी तेल सौदों के बीच के वित्तीय संबंधों का खुलासा होने का भी है। मोदी के हाथ बंधे हुए हैं।' टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि बड़ी मात्रा में रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका भारत पर काफी बढ़ा हुआ टैरिफ लगाएगा। उन्होंने दावा किया कि रूस से खरीदे गए तेल का हिस्सा खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेचा जा रहा है।

नेता विपक्ष के इस तंज के बाद कांग्रेस डिजिटल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत तथा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास समेत पार्टी के कई नेताओं ने इसको लेकर पीएम पर निशाना साधना शुरू कर दिया। श्रीनेत ने कहा कि ट्रंप के 34 बार सीजफायर के दावे पर भी पीएम मोदी चुप रहे, पाकिस्तान के जल्लाद असीम मुनीर को ट्रंप ने दावत पर बुलाया और आतंकी पाकिस्तान को हमारे बराबर खड़ा कर रहे।

कहा कि इतना ही नहीं ट्रंप भारत को धोखेबाज कहते हुए रोज हमारा अपमान कर रहे मगर पीएम मोदी चुप हैं जिसे साफ है कि वह कमजोर और डर हुए हैं। श्रीनिवास ने कहा कि जब देश में एक कमजोर प्रधानमंत्री का शासन हो तो हर कोई औकात दिखाने लग जाता है और भारत के साथ वही हो रहा है।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team