Breaking News
हिंसा के बाद पहली बार संभल पहुंचे योगी, 659 करोड़ की 222 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Aug 08 2025

हिंसा के बाद पहली बार संभल पहुंचे योगी, 659 करोड़ की 222 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

बोले- संभल के साथ पाप करने वालों को मिलेगी सजा, दंगाइयों पर बरस रहा महाकाल का प्रकोप

संभल (UP) : जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद पहली बार गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ संभल दौरे पहुंचे. सीएम योगी जिले को 659 करोड़ रुपए की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने संभल जिला मुख्यालय के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया. इस दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने संभल के धार्मिक विरासत के संरक्षण, ऐतिहासिक अन्यायों और राजनीतिक विरोधियों पर तीखे हमले किए. सीएम ने संभल को हिंदू आस्था का प्रतीक बताते हुए विदेशी आक्रांताओं, कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया और चेतावनी दी कि 'संभल के साथ पाप करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी.

विदेशी बर्बर आक्रांताओं ने हमारे तीर्थों को अपवित्र और नष्ट किया : सीएम ने कहा कि संभल में कभी 68 तीर्थ, 19 पावन कूप और परिक्रमा मार्ग थे. लेकिन विदेशी बर्बर आक्रांताओं ने हमारे तीर्थों को अपवित्र और नष्ट करने का कार्य किया. सभी कूपों और तीर्थों पर कब्जे हो गए 24 और 84 कोस परिक्रमा मार्ग को बाधित किया गया. एक सत्य को छिपाने का कुत्सित प्रयास किया गया. मुख्यमंत्री ने इस अन्याय को 'कुत्सित चेष्टा' बताते हुए कहा कि उनकी सरकार अब इन 68 तीर्थों और 19 कूपों के पुनरोद्धार की जिम्मेदारी उठाएगी. उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे उन्होंने काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिरों का पुनरोद्धार किया, वैसे ही संभल के तीर्थों को भी नया जीवन दिया जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि विकास तभी सार्थक होता है, जब वह विरासत के साथ जुड़ता है ये विरासत का संरक्षण भी है. वर्तमान एवं भविष्य के सुनहरे सपने को उड़ान देने का अभियान है.

भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि अवतरित होंगे : मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल स्थान हरि (विष्णु) और हर (शिव) दोनों का सामूहिक दर्शन स्थल है. यहां भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि अवतरित होंगे. श्रीमद्भागवत महापुराण, स्कंद पुराण और विष्णु पुराण में संभल की चर्चा है और यह कलियुग में भगवान कल्कि के अवतार का केंद्र होगा. कुछ लोगों को ये विवादित विषय लगता होगा, क्योंकि जिनकी पृष्ठभूमि ही विवादित है, उन्हें हिंदू परंपरा में विवाद नजर आता है. लेकिन ये विवाद का विषय नहीं हो सकता.जो हिंदू विरासत को विवादित बनाने की कोशिश करते हैं उनके कुत्सित प्रयासों को ध्वस्त किया जाएगा.

सपा और कांग्रेस ने संभल के साथ किया पाप : मुख्यमंत्री ने जनता से पूछा कि अगर काशी और अयोध्या का पुनरोद्धार हो सकता है तो संभल का क्यों नहीं? सीएम कहा, "याद करना संभल के साथ सपा और कांग्रेस ने कौन-कौन से पाप यहां किए हैं. कांग्रेस ने यहां सामूहिक हत्याएं कराईं और उसके चेले के रूप में सपा ने हत्यारों को बचाने का कार्य किया. आजादी के बाद जो कत्लेआम हुए, उसकी सच्चाई सामने आ जाती तो उनके वोट बैंक खिसकने का भय था. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "हम वोटबैंक के लिए नहीं, विरासत के संरक्षण के लिए यहां आए हैं. जो भारत और भारतीयता को कलंकित करने का कार्य करेंगे, उन्हें ऐसा सबक सिखाएंगे कि उनकी आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी कि किन लोगों से टकराए हैं.

संभल की सच्चाई को छिपाने वाले गलत मंसूबों को ध्वस्त करेंगे : सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में दंगे होते थे, अराजकता फैलती थी, शोषण होता था न बेटी सुरक्षित होती थी, न व्यापारी. लेकिन अब हर यूपी वासी सुरक्षित है, केवल दंगाई नहीं. दंगाइयों के ऊपर महाकाल अपना असर दिखा रहे हैं, अब वह अपनी गति को दुर्गति में बदल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल की सच्चाई को छिपाने वाले गलत मंसूबों को ध्वस्त किया जाएगा. "संभल के साथ पाप करने वालों को सजा मिलेगी. संभल के विकास को बाधित करने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी. सनातन धर्म के पवित्र स्थलों को अपवित्र करने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी.

सीएम ने संभल संवाद ऐप का किया उद्घाटन : सीएम योगी ने कहा कि आज लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली योजनाएं केवल छोटी सी झलक हैं. सीएम ने संभल में ₹659 करोड़ की 222 परियोजनाओं का विवरण दिया. जिसमें शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, पेयजल, सड़कें, आंगनवाड़ी केंद्र और कम्पोजिट विद्यालयों की सुविधाएं शामिल हैं.

मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया : कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इसके साथ उन्होंने संभल में जिलाधिकारी कार्यालय और एकीकृत आवासीय भवनों का विधि-विधान से शिलान्यास किया. इस अवसर उन्होंने संभल में उत्खनन के दौरान प्राप्त हुए पुरातात्विक वस्तुओं का भी अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने संभल संवाद ऐप का उद्घाटन किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए चेक, मकान की चाबी और प्रमाण पत्र वितरित किए.

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team