Breaking News
'हम जिएंगे स्वदेशी के लिए, मरेंगे देश के लिए- विदेशी को त्यागने की जरूरत
Aug 09 2025

'हम जिएंगे स्वदेशी के लिए, मरेंगे देश के लिए- विदेशी को त्यागने की जरूरत

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के समापन पर सीएम योगी

लखनऊ : स्वदेशी हमारे जीवन का ध्येय बने। जीवन का मंत्र बने। हम स्वदेशी के लिए जिएंगे और देश के लिए मरेंगे। विदेशी को त्यागने की जरूरत है। राष्ट्रभक्ति की इस पराकाष्ठा के साथ जब भारत आगे बढ़ेगा तो दुनिया की कोई ताकत भारत का बाल भी बांका नहीं कर पाएगी।

यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। वह शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के समापन पर काकोरी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बलिदानी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही यह भी बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा, जिससे जुड़ें। सीएम ने काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया।

सीएम ने म्यूजियम में सेल्फी और फोटोशूट भी कराया
इतना ही नहीं उन्होंने बालिकाओं से राखी बंधवाई तथा उन्हें उपहार में मिठाई और चॉकलेट दी। कार्यक्रम स्थल पर पीपल का पौधा भी लगाया। इसके बाद उन्होंने म्यूजियम में सेल्फी और फोटोशूट भी कराया। मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों को मंच पर सम्मानित कर बलिदानियों को नमन किया। इस दौरान संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए। इसमें काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना को भी पेश किया गया।

सीएम ने कहा कि 9 अगस्त, 1925 को काकोरी में जिन महान क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश हुकूमत के खजाने पर कब्जा कर उसे आजादी की लड़ाई में लगाया था, उस देशभक्ति के परिणामस्वरूप ही 1947 में देश आजाद हुआ। उन्होंने याद दिलाया कि ट्रेन एक्शन में सिर्फ 4600 लूटे गए थे, लेकिन ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें पकड़ने में 10 लाख रुपये से अधिक खर्च किए।

मलिहाबादी आम को काकोरी ब्रांड बनाएंगे
मुख्यमंत्री ने काकोरी आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहाकि देश की सुरक्षा में लगे हर सैनिक और कर्मवीर का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। मलिहाबाद के आम को काकोरी ब्रांड बनाकर पूरी दुनिया में भेजा जाएगा, जो क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि और क्षेत्र के विकास का माध्यम बनेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा
संस्कृति विभाग ने काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह कार्यक्रम काकोरी के बाजनगर में शुक्रवार सुबह दस बजे आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल उपस्थित रहीं। संगीत नाटक अकादमी के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्कृति विभाग की ओर से नाट्य एवं संगीत की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर राजकीय अभिलेखागार ने अभिलेख प्रदर्शनी भी निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री के संयोजन में लगाई गई।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team