Breaking News
सीतामढ़ी में अमित शाह ने भव्य जानकी मंदिर का किया शिलान्यास, सीएम नीतीश भी रहे मौजूद
Aug 09 2025

सीतामढ़ी में अमित शाह ने भव्य जानकी मंदिर का किया शिलान्यास, सीएम नीतीश भी रहे मौजूद

882 करोड़ की लागत से 11 महीनों में भव्य धाम बनकर तैयार होगा

संयोग या कुछ और! मां जानकी मंदिर के भूमिपूजन के दौरान मूसलाधार बारिश, काफी दिनों से पड़ा था सूखा

सीतामढ़ी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से मां जानकी के मंदिर का भूमिपूजन किया। पुनौरा धाम पर भूमिपूजन के दौरान मूसलाधार बारिश हुई। मानों मंदिर निर्माण से इंद्रदेव की खुश हो। इंद्रदेव तब तक बारिश करते रहे, जब तक भूमिपूजन और अन्य कार्यक्रम पूरा न हो गया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार के उद्गार व्यक्त करने तक बारिश होती रही। जैसे ही कार्यक्रम की समाप्ति हुई, इंद्रदेव भी शांत हो गए। यानी बारिश थम गई। कार्यक्रम के बाद लोग आराम से गंतव्य की ओर गए।

मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के दौरान बारिश होना कोई संयोग है या चमत्कार। लोगों का कहना था कि लंबे समय से जिले में सुखाड़ की स्थिति के बीच भूमिपूजन के मौके पर मूसलाधार बारिश को लोग माता सीता की असीम कृपा ही मान रहे हैं।

सांसद ने भी किया बारिश का जिक्र
स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने भी अपने उद्गार के दौरान बारिश का जिक्र किया। कहा कि ये कितना शुभ है कि एक ओर शिलान्यास का कार्यक्रम चल रहा है, तो इसी बीच इंद्रदेव लगातार बारिश कर रहे हैं। इस दौरान लोगों ने 'जय सियाराम, जय जय सियाराम' के नारे लगाए। जय सियाराम के नारे से पूरा पंडाल गूंज रहा था।

पीएम मोदी की तस्वीर देखते ही नारे
केंद्रीय मंत्री अमित शाह और अन्य अतिथियों के भाषण के पूर्व भूमिपूजन समेत अन्य कार्यों की हर गतिविधि को पंडाल में छोटे-बड़े कई पर्दे पर दिखाया जा रहा था। मंदिर और कार्यों के प्रारूप की झलकियां यानी नक्शा पर्दे पर दिखाया जा रहा था। इसी दौरान अयोध्या में रामलाला के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का भी दृश्य पर्दे पर दिखाया गया। लोगों ने जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर देखी, खुशी से उछल पड़े। पूरा पंडाल जय सियाराम राम और मोदी के जयकार से गूंज उठा। हर कोई पर्दे पर पीएम मोदी की झलक पाने को बेताब था। बहरहाल, सीतामढ़ी के लोगों को मां सीता के मंदिर के साथ प्रभु रामलाला के मंदिर के भूमिपूजन का दृश्य पर्दे पर देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

165.57 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य मंदिर
अयोध्या में रामलाला के मंदिर की तरह ही पुनौरा धाम पर मां जानकी के मंदिर का निर्माण होना है। इसके लिए राज्य सरकार ने कुल 882.87 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसमें से 165.57 करोड़ रूपये सिर्फ मंदिर के निर्माण पर खर्च होंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मंदिर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

मंदिर परिसर में ये होंगी सुविधाएं
इस राशि से मंदिर परिसर में जो कार्य होंगे, उनमें क्रमशः मंदिर परकोटा का निर्माण, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, ऑडिटोरियम, यात्री अतिथि गृह, माता जानकी कुंड घाट, भंडारा स्थल, मंदिर प्रवेश द्वार, यज्ञ मंडप, अनुष्ठान मंडप, पर्यटक सुविधा केंद्र, टेंसाइल छतरी, ई-कार्ट स्टेशन, प्रासाद भोग, रसोईघर, म्यूजियम, भजन संध्या स्थल, मिथिला हाट, वेद पाठशाला, पुस्तकालय, कैफेटेरिया और फूड कोर्ट, यात्री डॉरमेट्री भवन, मंदिर रोड पाथवे और पार्किंग के साथ ही जन सुविधाओं से संबंधित कार्य कराए जाएंगे।

श्रीराम मंदिर की तर्ज पर माता सीता मंदिर
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की तर्ज पर इस मंदिर परिसर का निर्माण 67 एकड़ भूमि में किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 882.87 करोड़ रुपये है। मंदिर की ऊंचाई 151 फीट होगी और इसके 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है। बताया गया कि इस भूमि पूजन के लिए देश के 21 तीर्थस्थलों की मिट्टी और 31 नदियों का जल मंगवाया गया। तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर 50 हजार लड्डू पैकेट तैयार किए गए। शिलान्यास समारोह में बिहार सरकार के मंत्री, केंद्रीय मंत्री, साधु-संत, और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस आयोजन के दौरान वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक रहा। राज्य सरकार और पर्यटन विभाग इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में युद्धस्तर पर जुटे हैं।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team