लखनऊ : सड़कों की बजाय पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें वाहन
अमीनाबाद और हजरतगंज समेत कई मार्गों में रहेगा डायवर्जन
लखनऊ : रक्षाबंधन पर लखनऊ शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। इसमें विभाग की ओर से नगर निगम की तय पार्किंगों में ही वाहन खड़ा करने अपील की गई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहेगी। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक पेट्रोल और महिला पुलिस कर्मी विशेष रूप से सक्रिय रहेंगी।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन चारबाग जाने वाले वाहन अलीगंज, निशातगंज, सर्वोदय नगर, समतामूलक, 1090, लालबत्ती चौराहा, करिअप्पा होते हुए या आलमबाग से होकर जाएंगे। अमीनाबाद जाने के लिए लाटूश रोड, बटलर रोड या कलेक्ट्रेट रोड का इस्तेमाल करें। हजरतगंज की ओर जाने के लिए सिकंदरबाग चौराहा से परिवर्तन चौक होते हुए जा सकते हैं।
यहां खड़ा कर सकते हैं वाहन
हजरतगंज जोन: क्लार्क्स अवध होटल के सामने (हजरतगंज मुख्य बाजार) संगीत नाटक अकादमी पार्किंग महात्मा गांधी मार्ग मल्टीलेवल पार्किंग (एमजी रोड) विद्यांत कॉलेज के सामने ओपन पार्किंग
चौक/अमीनाबाद जोन: अमीनाबाद गांधी आश्रम पार्किंग गुलाला घाट पार्किंग (चौक के पास) टीले वाली मस्जिद के पास पार्किंग राम आसरे पार्क के पास ओपन ग्राउंड पार्किंग
चारबाग/आलमबाग जोन: चारबाग रेलवे स्टेशन पार्किंग (नगर निगम के अंतर्गत) आलमबाग बस अड्डा ओपन ग्राउंड पार्किंग रेलवे रोड ओपन पार्किंग (कैंट रोड)
अलीगंज क्षेत्र: कपूरथला पार्किंग (निकट कपूरथला चौराहा) समाज कल्याण निदेशालय के पास ओपन पार्किंग भूतनाथ मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग (इंदिरा नगर)
गोमती नगर क्षेत्र: विभूति खंड ओपन पार्किंग (जनेश्वर मिश्र पार्क के पास) फन रिपब्लिक मॉल के पास सार्वजनिक पार्किंग रेलनगर पार्किंग– गोमती नगर स्टेशन के पास
विशेष मल्टीलेवल पार्किंग: कैसरबाग मल्टीलेवल पार्किंग (एमजी रोड के निकट) अल्फा प्लाजा मल्टीलेवल पार्किंग (अलीगंज)