भारतीय जहाजों को ‘फ्री पैसेज’ यानी बिना किसी रोक-टोक के निकलने की इजाजत
नई दिल्ली : तेहरान: ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल मे जंग क्या छेड़ी, पूरी दुनिया की तेल सप्लाई बंद हो गई. इस जंग की वजह से कई देशों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो गई है और बढ़ते दामों को लेकर हाहाकार मचा है. ईरान ने साफ ऐलान कर दिया है कि तेल की एक बूंद भी होर्मुज से गुजरने नहीं दी जाएगी लेकिन उसी होर्मुज पर भारत को खुली छूट मिल गई है. ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि, डॉ अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने मोजतबा की तरफ से मैसेज देते हुए बताया है कि कैसे समंदर में भारत के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई है.
हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अब्दुल माजिद ने साफ कर दिया है कि रणनीतिक रूप से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक, हॉर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों को ‘फ्री पैसेज’ यानी बिना किसी रोक-टोक के निकलने की इजाजत मिलेगी. जहां दुनिया के बाकी देशों के जहाज से गुजरते वक्त डर से कांप रहे हैं, वहां ईरान का भारत को यह खास मौका देना अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भारत के बढ़ते कद की गवाही देता है.
समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में जब डॉ. अब्दुल माजिद से पूछा गया कि ‘क्या हम हॉर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ता देखेंगे’? इस सवाल पर माजिद ने फट से जवाब देते हुए कहा ‘हां’. उन्होंने बताया कि ईरानी दूतावास लगातार इस कोशिश में जुटा था कि भारतीय जहाजों के लिए एक ऐसा रास्ता निकाला जाए जिससे वे बिना किसी खतरे के इस इलाके को पार कर सकें.
ये बयान ऐसे समय में आया है जब लाल सागर और खाड़ी के इलाकों में कमर्शियल जहाजों पर हमले बढ़े हैं. ऐसे में ईरान का यह भरोसा भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है.