Breaking News
उत्तराखंड की महिला उद्यमी राज्यपाल द्वारा सम्मानित
लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)
Mar 15 2026

उत्तराखंड की महिला उद्यमी राज्यपाल द्वारा सम्मानित

मैरीकॉम ने साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी

देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कांफेडरेशन आफ वीमेन एंटरप्रेन्योर्स आफ इंडिया की ओर से आयोजित ‘महिला उद्यमीः उभरते सितारे सम्मान समारोह’ में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में खेल, उद्योग, कला, सामाजिक उद्यमिता और फिल्म जगत से जुड़ी कई महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वालों में ओलिंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरीकाम और अभिनेत्री व फिल्म निर्माता आरुषि निशंक, उद्योग क्षेत्र से अंजू आहूजा, सामाजिक उद्यमिता के क्षेत्र में कार्यरत निधि मित्तल बंसल, प्रसिद्ध कलाकार एवं शिक्षिका रूबल नागी, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्य से जुड़ी शशि रतूड़ी सहित कई महिलाएं सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक प्रगति तब संभव है जब उसके विकास में महिलाओं की सक्रिय और नेतृत्वकारी भूमिका हो। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं केवल परिवार और समाज की आधारशिला ही नहीं हैं, बल्कि आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत शक्ति बनकर उभर रही हैं।

राज्यपाल ने उत्तराखंड की मातृशक्ति की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी साहस, परिश्रम और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, कृषि, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से राज्य की महिलाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team