Breaking News
व्लॉगर ‘ज्योति अधिकारी’ द्वारा लाइव सुसाइड का प्रयास
आत्महत्या का प्रयास
Mar 16 2026

व्लॉगर ‘ज्योति अधिकारी’ द्वारा लाइव सुसाइड का प्रयास

आरोप है कि पुलिस ने कारोबारी पर दर्ज शिकायत पर ध्यान नहीं दिया

हल्द्वानी (उत्तराखण्ड) : पुलिस पर मानसिक उत्तपीड़न का आरोप लगाते हुए व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। बेहोशी की हालत में उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए शनिवार शाम 25 मिनट 20 सेकेंड तक फेसबुक लाइव आकर खुदकुशी की धमकी दे डाली। इसके बाद वह काठगोदाम के शीतला माता मंदिर के जंगल में पहुंच गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। ज्योति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत में सुधार है।

फेसबुक लाइव पर ज्योति अधिकारी ने कहा कि उनका लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने एक महिला व्लॉगर और एक कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पहले ही तहरीर दी लेकिन पुलिस ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। बाद में इन्हीं दोनों लोगों की तहरीर पर उनके और उनके पति के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई प्राथमिकी पुलिस ने उनके खिलाफ की हैं। उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। बेटे की बोर्ड परीक्षाएं हैं और वह दहशत में है। पुलिस लगातार उनके घर पहुंच रही है। बेल बजने पर परिवार डर जा रहा है। खुलेआम उनके चरित्र का हनन किया जा रहा है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

इस मामले में हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि ज्योति अधिकारी को शीतलामाता मंदिर के जंगल से बेहोशी की हालत में पुलिस ने ढूंढा है। निजी अस्पताल में दाखिल कराया है जहां हालत सही है। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team