‘दैनिक भास्कर के आर्टिकल का खंडन’
नई दिल्ली: नमस्कार साथियों, मैं डॉ. वी कुमार, ‘चेयरमैन’ नेशनल फेडरेशन ऑफ इलैक्ट्रो होम्योपैथिक ऑर्गनाइजेशन’ ‘दैनिक भास्कर’ में छपे आर्टिकल का खंडन करता हूं। इलेक्ट्रो होम्यो पैथी को माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा रिसर्च प्रमोशन एवं डेवलपमेंट पर प्रेक्टिस एवं एजुकेशन के लिए पूर्ण आदेश प्राप्त है।
दैनिक भास्कर में छपे इस आर्टिकल को प्रेषित करवाने वाले अन्य पैथी के साथियों को अवगत कराना हैं कि हमारे ‘इलेक्ट्रो होम्यो पैथी’ के भी चिकित्सक साथियों द्वारा इलेक्टोपैथी के वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए त्ज्प् लगाकर जानकारियां प्राप्त करने की कोशिश करते हैं इसे अन्य पैथी के साथी अन्यथा ना लें।
इस तरह की आर्टिकल न्यूज़ पेपर में प्रेषित करवाने से परहेज करें और अपने आचरण को मर्यादित बनाए रखें, इलेक्टोपैथी चिकित्सा विज्ञान विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत पेड़-पौधे पर आधारित बिना साइड इफेक्ट वाला पूर्ण चिकित्सा विज्ञान है।
इलेक्ट्रो होम्यो पैथी को राजस्थान में राजस्थान सरकार के द्वारा पूर्णरूपेन लागू कर दिया गया है और आयुष में शामिल कर लिया गया है , राजस्थान में इलेक्ट्रो पैथी चिकित्सा विज्ञान के विकास के लिए भारत सरकार द्वारा 500 करोड़ का अनुदान भी दिया गया है।
भारत सरकार का यह सहयोग इलेक्ट्रो पैथी चिकित्सा विज्ञान के पठन-पाठन एवं फार्मेसी के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा । साथियों भारत सरकार द्वारा पूरे भारत में इलेक्ट्रो पैथी को बहुत जल्द लागू किया जा सकता है।
क्योंकि भारत सरकार द्वारा गठित आई.डी.सी कमेटी के वैज्ञानिक सदस्यों द्वारा इलेक्ट्रो पैथी विज्ञान के प्रति पॉजिटिव रिपोर्ट सबमिट कर दिया गया है।
इलेक्ट्रो होम्यो पैथी के हम सभी चिकित्सक को भारत सरकार से आशा ही नहीं पूर्ण विश्वाश हैं जन हित में बहुत जल्द इलेक्ट्रोपैथी के हित में आदेश पारित करेंगे।