Breaking News
PhonePe, GPAY, Paytm वालों के लिए NPCI ला रहा नया फीचर
PhonePe, GPAY, Paytm
Jun 25 2026

PhonePe, GPAY, Paytm वालों के लिए NPCI ला रहा नया फीचर

एक ऐप पर दिखेंगे सभी ऑटोमैटिक पेमेंट्स

नई दिल्ली: भारत में UPI सिस्टम को संभालने वाली सरकारी संस्था (NPCI) एक नई सुविधा लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत, यूजर्स किसी भी UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe या Paytm पर यह देख सकेंगे कि आपके खाते से कौन-कौन से ऑटोमैटिक पेमेंट जैसे नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन, बिजली-पानी का बिल, इंश्योरेंस की किस्त या किसी लोन की EMI, जुड़े हुए हैं। यानी आप एक ही UPI ऐप पर अपने सारे ऑटोमैटिक पेमेंट्स की लिस्ट देख पाएंगे और उन्हें वहीं से बंद या चालू भी कर सकेंगे। इससे आप आसानी से इन पेमेंट्स को मैनेज कर पाएंगे।

एनपीसीआ की नई तकनीक
इस कार्यक्रम में लॉन्च किया गया एक और नवाचार पहनने योग्य स्मार्ट ग्लास के लिए यूपीआई लाइट फीचर था, जिसे छोटे मूल्य के लेनदेन को पूरी तरह से हाथों से मुक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। उपयोगकर्ता भुगतान को प्रमाणित करने और पूरा करने के लिए अपने स्मार्ट ग्लास को केवल एक वॉइस कमांड दे सकते हैं - किसी फोन, पिन या स्पर्श की आवश्यकता नहीं है। बस एक त्वरित क्यूआर कोड स्कैन करना होता है।

ET Telecom की रिपोर्ट (REF.) की मानें तो डिजिटल पेमेंट कंपनियों के दो सीनियर अधिकारियों ने बताया कि NPCI एक ऐसा इंटरफेस या सॉफ्टवेयर सिस्टम बना रहा है, जिसे सभी UPI ऐप्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

हालांकि, अगर ग्राहक कोई सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना चाहते हैं या उसमें बदलाव करना चाहते हैं, तो उन्हें उसी ऐप पर जाना होगा, जिसके जरिए शुरू में उन्होंने ऑटो पेमेंट की सुविधा शुरू की थी।

यह फीचर ऐसा है कि सभी ऐप्स मैंडेट की लिस्ट तो दिखाएंगी, लेकिन ट्रांजैक्शन के लिए उन्हें उसी UPI ऐप पर भेज दिया जाएगा।

सीधा-सीधा कहें तो आपको अलग-अलग यूपीआई ऐप पर जाकर यह नहीं देखना होगा कि आपने किस ऐप से अपने-आप पेमेंट की सुविधा किसके लिए चालू की है।

आप एक ही ऐप पर सभी ऑटो पेमेंट की लिस्ट देख पाएंगे, लेकिन बदलाव के लिए उसी ऐप पर जाना होगा।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team