1 जुलाई से आधार ऐप में फ्री में जुड़ेगा ईमेल एड्रेस का नया फीचर
6 महीने तक फ्री में शर्तो के साथ अपडेट कर पाएंगे ईमेल
नई दिल्ली:
1 जुलाई से आप UIDAI की आधार ऐप पर मोबाइल नंबर और धर का पता अपडेट करने के अलावा अपना ईमेल एड्रेस लिंक या अपडेट कर सकेंगे। खास बात है कि यह सर्विस 1 जुलाई से 6 महीने के लिए फ्री रहेगी। गौर करने वाली बात है कि यह सर्विस सिर्फ आधार ऐप पर ही मुफ्त में मिलेगी। आधार केंद्र या वेबसाइट से ईमेल एड्रेस अपडेट करने पर 75 रुपये की फीस लगेगी।
अगर आप भी अपने फोन में आधार ऐप रखते है, तो 1 जुलाई से आप उस ऐप के जरिए मुफ्त में अपना ईमेल एड्रेस अपडेट कर पाएंगे। आमतौर पर इस सर्विस के लिए 75 रुपये का चार्ज लगता है लेकिन अगले 6 महीने के लिए यह पूरी तरह से मुफ्त रहने वाला है। गौरतलब है कि आधार से अपने ईमेल आईडी को लिंक करना उतना ही जरूरी है, जितना कि फोन नंबर को लिंक करना।
दऱअसल आधार से लिंक ईमेल आईडी पर ना सिर्फ महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन और अपडेट समय पर मिलते रहते हैं बल्कि आप ईमेल पर आधार की ओर से आने वाले OTP भी रिसीव कर सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों के भी ईमेल आधार से लिंक नहीं हैं या जिन्होंने ईमेल एड्रेस को अपडेट करने के बाद भी उसे आधार पर अपडेट नहीं किया है, वे इस बड़े अपडेट का फायदा उठा सकते हैं।
फ्री में अपडेट होगा ईमेल लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ईमेल एड्रेस को अपडेट करने पर लगने वाली 75 रुपये की फीस को अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। ऐसे में यह मुफ्त सर्विस 1 जुलाई 2026 से लेकर 31 दिसंबर 2026 तक ही मुफ्त में उपलब्ध रहेगी।
गौर करने वाली बात यह भी है कि इस सुविधा का फायदा मुफ्त में सिर्फ तभी मिलेगा जब आप आप ईमेल को आधार ऐप के जरिए अपडेट करेंगे। अगर आप यही काम आधार की वेबसाइट या आधार केंद्र पर जाकर करवाएंगे, तो आपको सामान्य शुल्क देना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार UIDAI 6 महीने बाद इस बात की समीक्षा करेगा कि इस शुल्क को वापस लगाना है या मुफ्त सर्विस को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाना है।