Breaking News
भारत की सीमा के पास आते ही अंधे हो जाएंगे पाकिस्तानी विमान
भारत के ताकतवर जैमिंग सिस्टम
May 02 2025

भारत की सीमा के पास आते ही अंधे हो जाएंगे पाकिस्तानी विमान

नई दिल्ली : पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और सीमा पर खास जैमर्स तैनात किए हैं जो पाकिस्तानी सैन्य विमानों के GPS सिग्नल को बाधित कर सकते हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पहले पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद किया। अब भारत ने भी जैसे को तैसा वाले अंदाज में पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान से लगी सीमा पर अपने बेहद खास जैमर्स को भी तैनात कर दिया है।

भारत के जैमिंग सिस्टम इतने ताकतवर हैं कि वे अमेरिका के GPS, रूस के GLONASS और चीन के Beidou समेत कई उपग्रह आधारित नेविगेशन प्लेटफार्मों का सिग्नल ब्लॉक कर देते हैं। इनका इस्तेमाल पाकिस्तानी सैन्य विमानों द्वारा किया जाता है। भारत ने अपने जैमिंग सिस्टम की तैनाती किसी भी संभावित संघर्ष या घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना की सिचुएशन अवेयरनेस, किसी जगह पर हमला करने की क्षमता और गाइडेड हथियारों की क्षमता कम करने के लिए की है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद भारत ने NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) जारी कर 30 अप्रैल से 23 मई तक पाकिस्तान द्वारा रजिस्टर्ड, संचालित या पट्टे पर दिए गए सभी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इसमें वाणिज्यिक एयरलाइंस और सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं।

अब पाकिस्तानी एयरलाइन्स को कुआलालंपुर जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई शहरों तक पहुंचने के लिए चीनी या श्रीलंकाई हवाई क्षेत्र से होकर लंबे और महंगे मार्ग अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा। इसके चलते पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) पर खास असर पड़ेगा। PIA के विमानों को दक्षिण-पूर्व एशिया और सुदूर पूर्व के लिए एक से दो घंटे ज्यादा उड़ान भरना होगा।

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team