Breaking News
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Jun 28 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया

ऊधम सिंह नगर (उत्तराखण्ड): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार (आज) को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित संग्रहालय (म्यूजियम) का निरीक्षण किया और छात्रों के साथ खेत में जाकर धान की रोपाई की।

चीन को पीछे छोड़कर विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि गेहूं का उत्पादन भी अधिशेष है तथा भारतीय गेहूं एवं बासमती चावल की मांग विश्वभर में लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में पंतनगर विश्वविद्यालय का योगदान अतुलनीय है, और इसलिए वे इस पावन भूमि को बार-बार नमन करते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि मंत्री के रूप में धरातल से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है और उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ कि उन्होंने पंतनगर में विद्यार्थियों एवं विशेषज्ञों के साथ संवाद किया।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team