Breaking News
अब घर पर ही बनाए प्रोटीन पाउडर!
प्रोटीन पाउडर
Jun 30 2026

अब घर पर ही बनाए प्रोटीन पाउडर!

बिना नुकसान के कम होगा वजन, नोट कर लें रेसिपी

आपका स्वास्थ : शरीर को स्वस्थ और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। कई बार डाइट से प्रोटीन की कमी पूरी नहीं हो पाती हैं। कुछ लोग जिम या एक्स्ट्रा वर्कआउट करते हैं उन्हें प्रोटीन सप्लीमेंट लेने पड़ते हैं। बाजार से लोग प्रोटीन पाउडर खरीदकर खाते हैं।

लेकिन बाजार में मिलने वाले प्रोटीन सप्लीमेंट हाई शुगर और फ्लेवर वाले होते हैं जो नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घर में मौजूद कुछ चीजों को मिलाकर अपने और बच्चों के लिए प्रोटीन पाउडर बना सकते हैं। इसके लिए ड्राईफ्रूट्स, सीड्स और फलियों से बना होममेड प्रोटीन पाउडर आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइये जानते हैं घर में प्रोटीन पाउडर बनाने की रेसिपी।

आपको इसके लिए भुने हुए चने, मूंगफली, बादाम, काजू, मखाना, सूखे खजूर, सौंफ और इलायची लेनी होगी। सारी चीजों को मिलाकर इसका पाउडर बनाना होगा। इस तैयार किए हुए पाउडर को दूध के साथ खाएं।

घर में प्रोटीन पाउडर बनाने की रेसिपी
पहला स्टेप- प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए आपको 500 ग्राम भुने हुए चने बिना छिलके वाले लेने हैं। इसमें 250 ग्राम काजू, 250 ग्राम बादाम, 100 ग्राम मखाने भूनकर डाल दें। आपको 500 ग्राम मूंगफली, 25 ग्राम सौंफ के बीज, 10 ग्राम इलायची, 250 ग्राम सूखे खजूर लेने हैं।

दूसरा स्टेप- अब मूंगफली को हल्का सूखा भून लें। काजू, बादाम मखाना को भी थोड़ा रोस्ट कर लें। इससे बारीक पाउडर बनेगा और जल्दी पिस जाएगा। अब आपको इन सारी चीजों को मिक्सी में डालकर बारीक पीस दें।

तीसरा स्टेप- एक एयरटाइट डब्बा लें और उसमें तैयार किया प्रोटीन पाउडर भर दें। आप चाहें तो फ्लेवर के लिए कुछ मीठा जैसे बारीक पिसी मिश्री या चीनी मिला सकते हैं। इसे सूखी जगह पर स्टोर कर दें।

चौथा स्टेप- रोजाना 30 ग्राम पानी या 200 मिलीलीटर दूध के साथ इसका सेवन करें। आप इसमें से 1-2 बड़े चम्मच डालें और रोजाना इसे पीएं। इससे शरीर को प्रोटीन और भरपूर पोषण मिलेगा।

यह घर का बना प्रोटीन पाउडर आपके शरीर में पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और फाइबर जैसे पोषक तत्वों की कमी को पूरा करेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि घर में हर कोई इसका सेवन कर सकता है और इसका कोई नुकसान नहीं है।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team