3539 पदों के सापेक्ष 7400 अभ्यर्थी सफल, अभिलेख परीक्षण नौ से 17 जुलाई तक
प्रयागराज : UPESSC TGT Result उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) विज्ञापन संख्या-01/2022 की लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। 3539 पदों के लिए तीन एवं चार जून को कराई गई परीक्षा में पद के सापेक्ष डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया है।
जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा. आयोग ने इसके लिए पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है
3539 पदों पर भर्तियां यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के कुल 3539 पदों को भरने के लिए निकाली गई थी. इसकी लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी. अब आयोग ने परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है.उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ.प्रशांत कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तय समयसीमा के भीतर पूरी की जा रही है ताकि प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में जल्द से जल्द योग्य शिक्षकों की नियुक्ति हो सके.
वेबसाइट पर जारी हुई मेरिट लिस्ट आयोग ने सफल उम्मीदवारों की विषयवार और श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है. दस्तावेज सत्यापन के लिए रिक्त पदों के मुकाबले 1.5 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट सूची में शामिल है वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में भाग ले सकेंगे हालांकि अंतिम चयन दस्तावेजों के सत्यापन और आयोग के नियमों के अनुसार ही होगा.