Breaking News
मुख्यमंत्री धामी द्वारा भीमताल अकादमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह
Jul 05 2026

मुख्यमंत्री धामी द्वारा भीमताल अकादमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन

कहा- शिक्षा की नई ज्योत जगा रहा ग्राफिक एरा भीमताल

नैनीताल (उत्तराखण्ड) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पहुंचकर अकादमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि भीमताल ग्राफिक एरा शिक्षा की नई ज्योत जगा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र आज युवा हर प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

साथ ही सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग से निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी सरकार काम करते रहेगी। ग्राफिक एरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रो डॉ कमल घनशाला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का फोकस कौशल विकास, नवाचार और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने पर है, ताकि युवाओं को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भीमताल में आयोजित यह कार्यक्रम राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलाव और सरकार की नई शिक्षा नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team