Breaking News
अब भारत में भी मिल रहा किराए का पार्टनर!
किराए पर पार्टनर?
Jul 07 2026

अब भारत में भी मिल रहा किराए का पार्टनर!

बस इस वेबसाइट से करें बुकिंग, देने होंगे घंटे के हिसाब से पैसे!

अजब-गजब -

मुम्बई : अभी तक आपने खबरें सुनी होगी कि चीन, जापान या अमेरिका जैसे देशों में लोग किराए पर पार्टनर बुलाते हैं. ये पार्टनर आपको शॉपिंग, मूवी या घूमने आदि में साथ देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब ये सर्विस इंडिया में भी अवेलेबल है.

भारत में अब एक नई सर्विस शुरू हो गई है जो पहले सिर्फ विदेशों तक सीमित थी. KoPartner.in नाम की वेबसाइट के जरिए लोग अब किराए पर पार्टनर बुक कर सकते हैं. ये पार्टनर आपको घंटे के हिसाब से उपलब्ध होते हैं. चाहे शॉपिंग करने जाना हो, मूवी देखनी हो, घूमने जाना हो या किसी इवेंट में साथ चाहिए, बस वेबसाइट पर बुकिंग करनी है और पार्टनर तैयार.

यह सर्विस चीन, जापान और अमेरिका जैसे देशों में पहले से काफी पॉपुलर है. वहां लोग अकेलेपन को दूर करने या सोशल इवेंट्स में साथ देने के लिए किराए के पार्टनर बुलाते हैं. अब भारत में भी यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. युवा पीढ़ी खासकर शहरों में इसे सुविधाजनक मान रही है. वेबसाइट पर रजिस्टर्ड कई लड़के और लड़कियां उपलब्ध हैं. वे प्रोफेशनल तरीके से सर्विस देते हैं.

लोग शेयर कर रहे एक्सपीरियंस
इस वेबसाइट का अनुभव लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. जहां कुछ लोग सर्विस लेने का अनुभव बता रहे हैं तो कई सर्विस देने का. एक लड़की ने बताया कि वह एक दिन की कई बुकिंग से अच्छी कमाई कर लेती है. उसने कहा, “लोग अकेले इवेंट में नहीं जाना चाहते, तो हम उनके साथ जाते हैं. बातचीत, घूमना-फिरना और सम्मानजनक व्यवहार– बस इतना ही करना होता है.” सर्विस के नियम साफ हैं. पार्टनर सिर्फ साथ देने के लिए हैं. कोई शारीरिक संबंध या गैर-कानूनी गतिविधि की अनुमति नहीं है.

शुरू हुई बहस
यह सर्विस नैतिकता और समाज पर सवाल खड़े कर रही है. कुछ लोग इसे आधुनिक दोस्ती का नया रूप बता रहे हैं. शहरों में काम की भागदौड़ और अकेलेपन के कारण कई युवा ऐसे साथी की तलाश करते हैं. एक यूजर ने कहा, “दोस्त ढूंढना मुश्किल हो गया है, तो बेहतर है पैसे देकर अच्छा साथ मिल जाए.”

दूसरी तरफ आलोचक कह रहे हैं कि यह रिश्तों को और सस्ता बना रही है. प्यार, दोस्ती और साथ अब किराए पर मिल रहा है. परिवारवादी सोच वाले लोग इसे समाज के लिए खतरनाक बता रहे हैं. KoPartner.in के संस्थापक का कहना है कि वे पूरी तरह प्रोफेशनल और सुरक्षित सर्विस दे रहे हैं. बैकग्राउंड चेकिंग, आईडी वेरिफिकेशन और सेफ्टी प्रोटोकॉल अपनाए गए हैं. ग्राहक और पार्टनर दोनों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है. यह सर्विस युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गई है. कई लोग इसे फ्यूचर का ट्रेंड बता रहे हैं. महंगे डेट्स और सोशल प्रेशर के बीच यह एक आसान विकल्प बनकर उभरा है.

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team