Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने द्वारा उत्तराखंड के रामनगर में धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Jul 06 2026

मुख्यमंत्री धामी ने द्वारा उत्तराखंड के रामनगर में धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जिले के रामनगर में धनगढ़ी नाले के ऊपर 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 220.90 मीटर लंबे प्री-स्ट्रेस्ड गर्डर सेतु का लोकार्पण किया।

रामनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धनगढ़ी नाले में बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने से यह मार्ग अक्सर बाधित हो जाता था, जिससे आमजन, पर्यटकों और आपातकालीन सेवाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

धामी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर नव-निर्मित यह सेतु इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा। साथ ही वन क्षेत्र में यातायात सुचारु होने से वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह सेतु कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके निर्माण से दोनों मंडलों के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा तथा पर्यटन, व्यापार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के पांच वर्ष पूरे करते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। इसी दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य में आधुनिक सड़कें, मजबूत पुल, विस्तृत रेल नेटवर्क, रोपवे, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सीमांत क्षेत्रों के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि धामी ने बतौर मुख्यमंत्री शनिवार को पांच वर्ष पूरे किए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि धनगढ़ी सेतु के निकट लगभग 18.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 175.60 मीटर लंबे पनौद पुल का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है और इसे शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धनगढ़ी सेतु और पनौद पुल इस पूरे क्षेत्र के विकास की मजबूत आधारशिला साबित होंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि धनगढ़ी सेतु के निर्माण से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा तथा व्यापार, कृषि, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नयी गति मिलेगी।

टम्टा ने कहा कि इससे चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं तथा जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team