Breaking News
उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तीन नेता 6 साल के लिए निष्कासित
उत्तराखंड कांग्रेस
Jul 08 2026

उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तीन नेता 6 साल के लिए निष्कासित

कांग्रेस से निष्कासित नेताओं के तेवर उग्र

देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन वरिष्ठ नेताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पिथौरागढ़ में आयोजित 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' के दौरान हुए विवाद के बाद की गई है।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निष्कासित नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी शामिल हैं।

कांग्रेस से निष्कासित नेताओं के तेवर उग्र
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किए गए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए विधायक मयूख महर पर भी कार्रवाई की मांग की है. निष्कासित नेताओं ने कहा कि वे दिल्ली जाकर हाईकमान के सामने अपना पक्ष रखेंगे. निष्कासित तीनों नेताओं ने प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी है.

दिल्ली तक ले जाएंगे अपनी लड़ाई
महेंद्र लुंठी ने बिना नाम लिए विधायक पर आरोप लगाया कि नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि स्वागत बैठक में मौजूद लोगों पर कार्रवाई कर दी गई. उन्होंने कहा कि वह राज्य आंदोलनकारी और छात्र नेता रहे हैं. लड़ाइयां लड़ी हैं. इस लड़ाई को भी दिल्ली तक लेकर जाएंगे.

क्या था पूरा मामला?
30 जून को पिथौरागढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए भावना नगरकोटी ने नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में विधायक मयूख महर पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। इस पर विधायक नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम छोड़कर बाहर चले गए।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ कार्यकर्ताओं ने मंच के सामने 'मयूख महर मुर्दाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए। गणेश गोदियाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक विवाद बढ़ चुका था। इस घटनाक्रम को पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता और गुटबाजी का मामला माना।

 

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team