देहरादून-हरिद्वार हाईवे को और सुरक्षित बनाया जाएगा!
NHAI शुरू कर रही 319 करोड़ की बड़ी परियोजना
हरिद्वार: देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे को और सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए NHAI ने 319 करोड़ रुपये की रोड सेफ्टी परियोजना शुरू कर दी है। इस योजना के तहत हाईवे पर 7 नए फ्लाईओवर, लगभग 44 किलोमीटर सर्विस लेन और 02 , ओवरब्रिज (फुट) बनाए जाएंगे। परियोजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, ट्रैफिक जाम से राहत देना और यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाना है। मियांवाला से नकरौंदा तक बनने वाला करीब 2.25 किमी लंबा फ्लाईओवर इस परियोजना का सबसे बड़ा हिस्सा बड़ा होगा।
वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता डाटकाली से गणेशपुर तक बने 12 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के जरिए वन्यजीवों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। परियोजना को लगभग ढाई वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखंड में बेहतर सड़क सुविधाओं और सुरक्षित सफर की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। उधर केंद्रीय सड़कर परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि रामनगर में एक रिंग रोड के जरिए ट्रैफिक को शहर में जाने से रोकने का प्लान स्वीकृत हुआ है .