Breaking News
गुजरात ने हैदराबाद को 38 रन से हराया , गिल-बटलर की तूफानी पारी
अहमदाबाद
May 03 2025

गुजरात ने हैदराबाद को 38 रन से हराया , गिल-बटलर की तूफानी पारी

अहमदाबाद : सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम 20 ओवर में 224 रन बनाई। गुजरात ने हैदराबाद को 225 रनों का टारगेट दिया। हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 186 रन ही बना पाई। गुजरात ने हैदराबाद को 38 रन से हराया.

गुजरात टाइटंस ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही गुजरात ने प्लेऑफ के लिए कदम बढ़ा लिए हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 224 रन बनाए थे, जवाब में सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी।

हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 41 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 74 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि ईशांत शर्मा और गेराल्ड कोएट्जे को एक-एक विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेविस हेड और अभिषेक ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। प्रसिद्ध ने हेड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा जो 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, अभिषेक और क्लासेन ने अच्छी साझेदारी निभाई और अभिषेक ने अर्धशतक भी पूरा किया, लेकिन ईशांत शर्मा ने अभिषेक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद क्लासेन भी 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सिराज ने फिर अनिकेत वर्मा को तीन रन बनाकर आउट किया और अगली गेंद पर कामिंदु मेंडिस को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। हालांकि, वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। पैट कमिंस और नीतीश रेड्डी ने अंत में आक्रामक रवैया अपनाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। नीतीश 10 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से नाबाद 21 रन और कमिंस 10 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के के सहारे 19 रन बनाकर नाबाद लौटे।

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team