Breaking News
देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग
देश की पहली UP में हाईवे पर एयरक्राफ्ट नाइट लैंडिंग!
May 03 2025

देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग

राफेल-सुखोई और जगुआर शामिल; पाकिस्तान से तनाव के बीच एयरफोर्स की तैयारी
शाहजहांपुर : भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के दरम्यान वायुसेना ने बड़ा युद्धाभ्यास किया। शुक्रवार रात एयरफोर्स ने यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे पर अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन किया। राफेल, सुखोई, जगुआर, मिग-29 जैसे लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग-टेक ऑफ को सफलतापूर्वक पूरा कराया गया है।

शाहजहांपर में जलालाबाद के पीरू गांव के पास बनी हवाई पट्टी पर वायुसेना के लड़ाकू और परिवहन विमानों ने ‘टच एंड गो’ लैंडिंग कर देश को यह भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है। एक्सप्रेसवे पर रात के रिहर्सल ने भारत की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भारत भी एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग कराने वाले चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है।

एक्सप्रेसवे पर नाइट लैंडिंग ड्रिल
शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बने एयरस्ट्रिप पर देश में पहली बार एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार रात 9 बजे से नाइट लैंडिंग ड्रिल की। इसमें मिग-29, राफेल, सुखोई और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान शामिल हुए। यह टच एंड गो ड्रिल थी।

शु्क्रवार दोपहर को इससे पहले 15 लड़ाकू विमानों ने यहां लैंड एंड गो ड्रिल की थी। गंगा एक्सप्रेसवे पर 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी एयरफोर्स को इमरजेंसी की स्थिति में एक बेहतर लैंडिंग और टेक ऑफ स्थल देने के लिए तैयार की गई है।

शुक्रवार दोपहर सबसे पहले C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान ने उड़ान भरी। गंगा एक्सप्रेसवे देश का पहला एक्सप्रेसवे बन गया है, जिस पर दिन और रात में फाइटर एयरक्राफ्ट उतर सकते हैं और उड़ान भर सकते हैं।

शानदार रहा एयर शो
ऐतिहासिक एयर शो में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000, जगुआर और सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस जैसे अत्याधुनिक विमानों ने शुक्रवार की सुबह हिस्सा लिया। मौसम खराब होने के कारण यह प्रदर्शन निर्धारित समय से एक घंटे देर से सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। आसमान में गर्जना करते विमान नजर आए तो मौजूद हजारों दर्शकों का रोमांच चरम पर पहुंच गया।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team