Breaking News
फर्रुखाबाद जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया
May 04 2025

फर्रुखाबाद जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया

दर्शन करने मंदिर गई राजपूत लड़की गायब, निहाल और तैयब के खिलाफ

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) : जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ 2 मुस्लिम युवकों पर राजपूत समाज की एक हिन्दू लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। आरोपितों के नाम तैयब मंसूरी और निहाल खान हैं। पीडिता के पिता ने अपनी बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। बुधवार (30 अप्रैल 2025) को पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

यह मामला फर्रुखाबाद के थानाक्षेत्र कायमगंज का है। यहाँ के एक गाँव मे रहने वाली राजपूत वर्ण की पीडिता के पिता ने 30 अप्रैल को पुलिस मे शिकायत दर्ज कारवाई है। शिकायत मे बताया गया है कि बुधवार को उनकी 19 वर्षीया बेटी पास के ही एक मंदिर मे पूजा करने गई थी। काफी देर तक जब वो लौट कर घर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी खोजबीन मे पता चल कि पीडिता को बहला-फुसला कर भगाया गया है।

निहाल खान और तैयब पर भारतीय न्याय संहिता (bns) की धारा 87 के तहत दर्ज हुई है। घटना के बाद दोनों आरोपित फरार हैं जिनकी तलाश मे पुलिस टीमें दबिश दे रही है। स्थानीय हिन्दू संगठनों ने आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की है। फ़िलहाल मामले मे जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है। मामला 2 समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस अतिरिक्त सावधानी बरत रही है।

पीडिता के पिता ने अपनी शिकायत मे तैयब अंसारी और निहाल खान को नामजद किया है। लड़की के परिजन तैयब और निहाल के घर भी गए पर वहाँ कोई नहीं मिला। लड़की के पिता ने अपनी बेटी के साथ किसी अनहोनी का डर जताया है। शिकायत के अंत मे दोनों आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की गई है। पुलिस ने इस शिकायत मे दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।

 

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team