Breaking News
ट्रंप के टैरिफ वॉर से भारत की चांदी!
‘मेड इन इंडिया’ iPhone
May 04 2025

ट्रंप के टैरिफ वॉर से भारत की चांदी!

अमेरिकियों के हाथों में होगा ‘मेड इन इंडिया’ iPhone

नई दिल्‍ली : ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच अमेरिका में मेड इन इंडिया (Made in India) का डंका बजेगा। अमेरिकियों के हाथों में ज्यादातर आईफोन भारत में बने होंगे। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन भारत में बने होंगे। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि चीन में बने आईफोन अभी भी अमेरिकी शिपमेंट का बड़ा हिस्सा हैं, लेकिन ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ और चीन के जवाबी टैरिफ के बाद भारत में उत्पादन बढ़ा है।

आखिर ऐसा क्यों?
क्योंकि अब अमेरिका के ज्यादातर लोग भारत में बने iPhone का इस्तेमाल करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले अधिकतर आईफोन अब भारत में बने होंगे. हालांकि चीन में बने iPhone अभी भी अमेरिका शिपमेंट का एक बड़ा हिस्सा हैं, लेकिन जब से ट्रंप के टैरिफ की वॉर चल रही है तब से ही चीन के जवाबी टैरिफ के बाद से भारत में iPhone का प्रोडक्शन बढ़ेगा.

90 करोड़ डॉलर का इजाफा होगा
पहली तिमाही में एप्पल ने उम्मीद से बेहतर कमाई की लेकिन इसपर एप्पल के सीईओ टिम कुक ने चेतावनी भी दी कि मौजूदा टैरिफ के कारण कंपनी को इस तिमाही में 90 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है. उन्होंने इसपर कहा कि हम टैरिफ के असर का सही अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं. क्योंकि पहली तिमाही खत्म होने से पहले और टैरिफ भी लग सकता है. हाल के दिनों में लगाए गए टैरिफ के कारण आईफोन की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

भारत में बढ़ेगा प्रोडक्शन
पिछले साल की बात करें तो भारत में एप्पल ने 22 अरब डॉलर के आईफोन असेंबल किए जो पिछले साल के मुकाबले 60 प्रतिशत से ज्यादा है. जिसके कारण ये कदम चीन को मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में छोड़ने की रणनीति को दिखाता है. लेकिन ट्रंप ने स्मार्टफोन और कंप्यूटर जैसे प्रोडक्ट को फ़ेंटेनाइल मुद्दे पर चीन पर दबाव बनाने के लिए लगाए गए 20 प्रतिशत अलग टैरिफ से अस्थायी छूट दी थी लेकिन अब इस छूट को खत्म कर दिया गया है. बता दें, भारत में स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल की हिस्सेदारी 8 प्रतिशत है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024 में कंपनी के प्रोडक्ट की बिक्री जिसमें ज्यादातर आईफोन है वो लगभग 8 अरब डॉलर तक पहुंच गई.

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team